"हेलो, अमीगो शायद आपने यह कहावत सुनी होगी: 'आप ट्रेनिंग में जितना ज्यादा पसीना बहाएंगे उतना ही कम खून युद्ध में बहेगा, क्या अपने सुनी है?'"

"खैर, यह सच है, सीखना अक्सर आसान नहीं होता है! आप प्रोग्रामर के रूप में एक नए प्रोफेशन पर महारत हासिल कर रहे हैं और संभवतः आप अपने पेशे को काफी बदल रहे हैं।

"CodeGym में बहुत सारे अभ्यास शामिल होते हैं। इनकी संख्या पूरी सीखने की प्रक्रिया के 80% से भी अधिक हैं।"

"हमने उन्हें बड़े, रोचक क्वेस्ट (वास्तव में क्वेस्टस की एक पूरी श्रृंखला) में बदल दिया है, लेकिन हर कोई अलग होता है: कुछ लोग जल्दी सीखते हैं और कुछ बहुत धीरे-धीरे। कुछ लोग आसानी से नई सामग्री के माहिर हो जाते हैं जबकि कुछ लोगों के लिए यह बहुत कठिन होती है। हालांकि, हमारा कार्य प्रत्येक छात्र को अंत तक ले जाना है।"

"लेकिन प्रोफेसर तब क्या होगा अगर मेरे पूरे प्रयासों के बावजूद मैं अगली टास्क पूरी न कर सकूं या मैं अगले विषय की व्याख्या को न समझ सकूं?"

"इसका समाधान बहुत सरल है:समुदाय। समुदाय में आप जैसे छात्र, स्नातक, अध्यापक और प्रोफेशनल डेवलपर शामिल होते हैं।

"प्रोग्रामर केवल ऐसे कुछ लाख लोग नहीं हैं जो विविध लैंग्वेजेज में कोड लिखतें हैं और अपने खाली समय में स्टार्टअप बनाते हैं। वे एक ऐसा वैश्विक समुदाय बनाते हैं जो निरंतर अपना ज्ञान दूसरे लोगों के साथ साझा करते हैं। वे प्रश्नों के उत्तर देने और जटिल विषयों को अन्य लोगों को समझाने में मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

"विश्व का सबसे बड़ा डेवलपर समुदाय StackOverflow वेबसाइट है, इसे इसलिए शुरू किया गया क्योंकि प्रोग्रामर्स को एक दूसरे से सीखना होता है। सिद्धांत सरल है: आप प्रश्न पूछते हैं और दुनिया में मौजूद कोई भी प्रोग्रामर इसका उत्तर दे सकता है। सुविधाजनक, सही कहा ना? :)"

"यहाँ CodeGym में, हम सोचते हैं कि छात्रों द्वारा ज्ञान साझा करने का बहुत महत्त्व है। अन्य लोगों की मदद करके, प्रोग्रामर व्यक्तिगत रूप से विकसित होता है (आखिरकार, किसी और को समझाने की तुलना में खुद को समझाने का बेहतर तरीका नहीं है)।"

इसलिए हमने अपने सभी छात्रों को ज्ञान साझा करने और सीखने की प्रक्रिया में एक-दूसरे की मदद करने का अवसर देने के लिए विशेष सेक्शन बनाए।

"तो आपको क्या करना चाहिए अगर आप किसी टास्क में अटक गए हैं? इन्टरनेट पर पूरे समाधान को ढूँढना कोई अच्छा विचार नहीं है। अगर आपको समाधान मिल जाता है तो आपको क्वेस्ट के क्रेडिट मिल जाएंगे। लेकिन इससे आपकी समझ पूरी नहीं होगी और निश्चित रूप से भविष्य में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मेरा विश्वास करें।"'

"इससे बेहतर सक्रिय रूप से Help सेक्शन का उपयोग करना बेहतर होगा।"

"यह उपयोग करने में वास्तव में बहुत आसान है। टास्क के बगल में मौजूद 'Help' बटन पर क्लिक करें:"

"अगर आप किसी विशिष्ट स्तर से विशिष्ट टास्क ढूँढना चाहते हैं तो सर्च बार में उसका नाम दर्ज करें।

"या, ड्रॉप-डाउन सूची से अपनी आवश्यकता का क्वेस्ट और स्तर चुनें।"

"अगर आप 'Resolved' फ़िल्टर का चयन करते हैं तो आपको वे प्रश्न दिखाई देंगे जिनके उत्तर CodeGym समुदाय ने पहले से ही दे दिए हैं।"

"बस 'Ask a question' बटन पर क्लिक करें, अपनी टास्क का लिंक अटैच करें और अपनी समस्या बताएं।"

"ध्यान दें: Help सेक्शन में पूरे कोड के साथ उत्तर देने की अनुमति नहीं है। इस सेक्शन का उद्देश्य यूज़र्स को एक दूसरे को सुझाव देना है ताकि वे खुद से सही समाधान ढूंढ सकें। ऐसा करने से आपकी समझ भी पूरी होगी और आपको प्रसन्नता भी होगी कि आपने टास्क को छोड़ने या पूरा समाधान ऑनलाइन खोजने के बजाये इसे पूरा कर लिया है। केवल सुझाव बस! :)"

"और CodeGym पर अनुभव प्राप्त करते हुए Help सेक्शन के बारे में न भूलें! जैसा कि मैंने ऊपर जिक्र किया कि किसी और को समझाने की तुलना में खुद को समझाने का बेहतर तरीका नहीं है। CodeGym छात्रों को प्रसन्नता होगी अगर आप उनकी मदद करते हैं जैसे अन्य लोगों ने आपकी मदद की। बस 'New' फ़िल्टर चुनें और आपके साथियों द्वारा पोस्ट किए गए प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करें। वे आपके आभारी होंगे और आपको एक बार फिर से विषय की गहरी समझ होगी और आप किसी और के कोड की तह तक जाएंगे (और प्रोग्रामर के लिए किसी दूसरे का कोड समझना एक महत्वपूर्ण हुनर है!)।

लेकिन CodeGym सिर्फ सीखने के लिए नहीं है! हम अपने साथी प्रोग्रामर्स के साथ बातचीत भी करते हैं (नौसिखए और माहिर प्रोग्रामर के साथ समान रूप से)।"

"आमतौर पर, लोग अपनी जैसी सोच वाले लोगों से जुड़ने के लिए सोशल नेटवर्कों पर ग्रुप बनाते हैं। हमने निर्णय लिया कि यह एक अच्छा विचार है इसलिए हमारी साइट पर भी ग्रुप हैं"।

"जैसा कि आप देख सकते हैं यहाँ विभिन्न प्रकार के समूह हैं। वे विविध IT रुझानों पर केन्द्रित होते हैं (उदाहरण के लिए, यहाँ फ्रंट-एंड डेवलपर और टेस्टर से संबंधित ग्रुप हैं)।"

"और हमारी वेबसाइट के तीन मुख्य ग्रुप्स में पक्का शामिल हों!

CodeGym ग्रुप में हम वेबसाइट, प्रतियोगिताओं और प्रमोशन से संबंधित नवीनतम समाचार प्रकाशित करते हैं। सभी नए वेबसाइट अपडेट और बदलाव सबसे पहले यहाँ दिखाई देते हैं।"

Random ग्रुप में हम IT से संबंधित रोचक लेख प्रकाशित करते हैं, उनमें से अधिकांश लेख हमारे छात्रों और स्नातकों द्वारा लिखे जाते हैं! यहाँ आप नई तकनीकों की खोज करके, किताबों की समीक्षा ढूंढ कर, काम खोजने के तरीकों के बारे में सुझाव प्राप्त करके, IT से संबंधित परिहासों के साथ मज़ा करके अपने ज्ञान का विस्तार कर सकते हैं। :)"

"यहाँ एक Leaderboard सेक्शन भी है।"

'सफलतापूर्वक सभी टास्क समाप्त करें और एक दिन आप सबसे अच्छे छात्रों में से एक बन सकते हैं! :)"

"Java Developer ग्रुप में आपको Java, अतिरिक्त ट्रेनिंग सामग्रियों से संबंधित दिलचस्प लेख और साथ ही लैंग्वेज से संबंधित समाचार भी मिलेंगे।

"यहाँ और भी बहुत ग्रुप हैं। नए लेखकों के लिए CodeGym सर्वश्रेष्ठ स्थान है! एक लेख लिखना एक विषय पर अपने ज्ञान को विचारपूर्वक व्यवस्थित करने का एक शानदार तरीका है।"

"ठीक है, बहुत बढ़िया। अभ्यास से समझ में आता है। लेकिन थीअरी क्या भूमिका अदा करती है?"

"बेशक, थीअरी भी बहुत महत्वपूर्ण है। अगर भौतिकविदों ने अपने सैद्धांतिक ज्ञान को लागू नहीं किया होता और केवल प्रयोग ही किए होते तो ये शायद बहुत उपयोगी नहीं होते! प्रोग्रामिंग भी कोई अपवाद नहीं है। CodeGym में, हम मुख्य रूप से अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करते हैं जिससे आप जल्द-से-जल्द प्रगति करते हैं। हालांकि, आप जानकारी के अन्य स्रोतों से ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं (और हम दृढ़ता से सलाह देते हैं कि आप ऐसा करें!), मुख्य रूप से किताबों से।"

"हर कोई अलग है: कुछ लोग CodeGym पर सिर्फ एक छोटा पाठ पढ़ते हैं और यह उन्हें तुरंत समझ में आ जाता है; अन्य लोगों को अन्य स्रोतों से जानकारी इकट्ठा करना, इसे संक्षेप में प्रस्तुत करना और फिर निष्कर्ष निकालना अधिक सुविधाजनक लगता है।"

"यहाँ Java प्रोग्रामिंग से संबंधित कुछ बेहतरीन किताबें दी गई हैं जिन्हें आप CodeGym पर अपनी गतिविधियों के साथ पढ़ सकते हैं। प्रत्येक किताब ने खुद को बहुत पहले सार्थक साबित किया है और निश्चित रूप से आपके समय या धन की बर्बादी नहीं होगी।"

  1. "Kathy Sierra and Bert Bates, Head First Java"

    "निश्चित रूप से शुरुआती लोगों के लिए Java पर सबसे अच्छी किताब! हेड-फर्स्ट सीरीज़ में विभिन्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज पर दर्जनों किताबें हैं। इस प्रकाशन के लेखकों का सामग्री प्रस्तुत करने का अपना अनूठा तरीका है, जो इसे त्वरित और पढ़ने में आसान बनाता है। इसके अतिरिक्त, आप किताब में कोड लिख सकते हैं और टास्क कर सकते हैं!"

    "इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप CodeGym पर किस स्तर पर हैं आप इसे पढ़ना शुरू कर सकते हैं, भले ही आप स्तर शून्य पर हों। :)"


  2. "Herbert Schildt: Java: The Complete Reference"

    "यह किताब भी शुरूआती लोगों के लिए अच्छी है। पिछली किताब से प्राथमिक अंतर यह है कि सामग्री कैसे प्रस्तुत की जाती है: यहाँ सामग्री को अधिक सपूर्ण, सही तथा सुसंगत तरीके से प्रस्तुत किया जाता है (कई लोग इसके 'खेल के नियम' प्रस्तुति के तरीके को पसंद करते हैं)। इसके निर्विवाद फायदों में से एक तथ्य है कि यह सामग्री को यथासंभव बारीकी तक छोटा करता है और कभी-कभी ऐसा बार-बार करता है।


  3. "Bruce Eckel, Thinking in Java"

    "यह Java प्रोग्रामर का बाइबल है। और यह अतिशयोक्ति नहीं है: प्रत्येक Java डेवलपर को इसे पढ़ना चाहिए। यह बहुत बड़ी है इसलिए इसे बाइबल कहा जाता है। इसे इसका नाम ऐसे ही नहीं दिया गया था: यह Java लैंग्वेज के विशिष्ट विषय ही कवर नहीं करती है बल्कि यह Java के तत्वज्ञान—इसकी विचारधारा को भी समझाती है; क्यों लैंग्वेज के निर्माताओं ने कभी-कभी चीजों को अपने तरीके से किया, अन्य लैंग्वेजेज की तुलना में अलग तरीके से।"

    "यह पूरी तरह से शुरुआती लोगों के लिए नहीं है, लेकिन जब आप CodeGym पर 20वें स्तर पर पहुँच जाते हैं तब आप इसे पढ़ना शुरू कर सकते हैं।"

    "ये आवश्यक Java किताबें हैं जिन्हें आपको पढ़ना चाहिए (और भी कई अन्य किताबे हैं)। लैंग्वेज के बारे में सीखने के अलावा किताबों को पढ़कर आप सामान्य रूप से प्रोग्रामिंग की अपनी समझ का विस्तार करेंगे। इसके लिए यहाँ एक सर्वश्रेष्ठ किताब दी गई है:"


  4. "Charles Petzold, Code: The Hidden Language of Computer Hardware and Software"

    "अमेज़न पर इस किताब की रेटिंग (4.7/5) है और अन्य समीक्षाएं खुद ही बयान करती हैं।"

    "यह उन लोगों के लिए एक शानदार किताब है जो लंबे समय से भूल गए हैं कि उन्होंने अपने हाई स्कूल कंप्यूटर विज्ञान क्लास में क्या सीखा या जिन्होनें कभी कंप्यूटर विज्ञान नहीं पढ़ा। यह आम-आदमी के शब्दों में कंप्यूटर और कोड कैसे काम करते हैं, इसके बारे में महत्वपूर्ण बातें समझाती है। उदाहरण के लिए, कंप्यूटर प्रोग्रामर द्वारा लिखे गए कोड को कैसे रन करता है? और कंप्यूटर कोड के पाठ को कैसे समझता है, अर्थात लोग क्या चाहते हैं कि कंप्यूटर क्या करे?"

    "इस किताब में इन सवालों के जवाब हैं जो पहले से ही एक आदर्श बन चुकी है। यह किताब उन लोगों को तेजी से समझने में मदद करती है जो बिना किसी विशेष शिक्षा के प्रोग्रामिंग का अध्ययन कर रहे हैं।"


  5. "Aditya Bhargava, Grokking Algorithms".

    "एल्गोरिदम और डेटा स्ट्रक्चर बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक हैं। वे प्रोग्रामर के काम के एक महत्वपूर्ण हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं और प्रोग्रामर्स को उन्हें प्रभावी रूप से उपयोग करना चाहिए! उदाहरण के लिए, हजारों संख्याओं को कैसे सॉर्ट करें?"

    "वास्तव में आप ऐसा कई तरीकों से कर सकते हैं! लेकिन, वे समान रूप से प्रभावी नहीं हैं। एल्गोरिदम और डेटा स्ट्रक्चर पर बहुत सारी किताबें और कोर्स हैं, लेकिन भार्गव की किताब निश्चित रूप से उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है जिन्होंने अभी प्रोग्रामिंग सीखना शुरू किया है। यह सरल भाषा का उपयोग करती है, इसमें चित्रों के साथ विस्तृत स्पष्टीकरण शामिल हैं और यह बहुत बड़ी नहीं है। बस आपको शुरुआत करने की आवश्यकता है!"

"किताबें पढ़ें, टास्क पूरी करें और समुदाय में भाग लें: एक प्रोग्रामर बनने का सही नुस्खा!"