"हाय, अमीगो। डिएगो और मैं अपने ब्रेक में चुटकुले सुना रहे हैं। क्या आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं?"

"हाँ, बेशक।"

दो छात्र, जो अपनी पढ़ाई के प्रथम और पांचवे वर्ष में जुनूनी गेमर्स थे उन्होंने शर्त लगाई कि क्या पढ़ाई करते समय खेलना संभव है। काफी लम्बे समय तक बहस करने के बाद उन्होंने अंत में डीन से पूछने का निर्णय लिया। निश्चित तौर पर उन्हें पता होगा।
"क्या मैं परीक्षा की तैयारी करते समय सारा दिन कंप्यूटर गेम्स खेल सकता हूँ?" प्रथम वर्ष के छात्र ने पूछा।
"बकवास! पढ़ाई करते समय कोई नहीं खेल सकता है!" डीन ने डांट लगाते हुए कहा।
"क्या मैं कंप्यूटर गेम्स खेलते समय पढ़ाई कर सकता हूँ?" पांचवे वर्ष के छात्र ने पूछा।
"बेशक! आप हेमशा पढ़ाई कर सकते हैं!" डीन ने उसकी प्रशंसा करते हुए जवाब दिया।