image-ru-01-02

"हाय, अमीगो। मेरा नाम जॉन स्क्विरल्स है और मैं गैलेक्टिक रश का कैप्टन हूँ।"

"गुड डे, कैप्टन।"

"मैं आपको समझाऊंगा कि सीखने की प्रक्रिया कैसे काम करती है, साथ ही साथ हमारी सेवाओं का उपयोग कैसे करना है।"

"हमारा प्राथमिक लक्ष्य व्यावहारिक प्रोग्रामिंग स्किल्स प्राप्त करते हुए ढेर सारा मज़ा करना है, जिससे प्रोग्रामर के रूप में नौकरी पाने में आसानी होगी। इसे पूरा करने के लिए, हम व्यावहारिक अभ्यासों का उपयोग करते हैं। बहुत सारे अभ्यास। सच में, बहुत सारे।"

यह सब कैसे काम करता है

पूरे कोर्स को चार इकाइयों या क्वेस्ट में विभाजित किया गया है: Java Syntax, Java Core, Java Multithreading, और Java Collections. प्रत्येक क्वेस्ट में दस स्तर हैं और प्रत्येक स्तर में 10-15 पाठ और 20-30 अभ्यास हैं।

प्रत्येक टास्क को पूरा करने पर आपको कुछ यूनिट डार्क मैटर इनाम में दिया जाएगा। अपने क्वेस्ट में आगे बढ़ने के लिए आपको अगले स्तरों और पाठों को अनलॉक करने के लिए डार्क मैटर चाहिए होगा।

आप किसी भी तरह से टास्क पूरा कर सकते हैं। आप पाठ पढ़ते हुए उन पर काम कर सकते हैं या पहले पाठ पढ़ें और समझें और फिर अभ्यासों पर अलग से काम करें। जैसा भी आपको अच्छा लगे।

अगले स्तर या पाठ पर बढ़ना

अगले पाठ या स्तर पर बढ़ने के लिए आपको इसे अनलॉक करने हेतु पर्याप्त "डार्क मैटर" का "भुगतान" करना होगा। यह कुछ-कुछ ऐसा लगता है:

क्वेस्ट के भीतर, आपको क्रम में पाठों को अनलॉक करना है। आप अपनी इच्छानुसार कोर्स का कोई भी पाठ अनलॉक नहीं कर सकते हैं। हालांकि, एक बार अनलॉक हो जाने के बाद पाठ को कभी-भी एक्सेस किया जा सकता है। आप फिर से पढ़ने या उदाहरणों की फिर से समीक्षा करने के लिए किसी भी समय पाठ पर वापस जा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, जैसा मैंने पहले जिक्र किया, आप टास्क पूरा करके डार्क मैटर प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक टास्क के विवरण में बताया जाता है कि इसे पूरा करने के लिए आपको कितने यूनिट डार्क मैटर प्राप्त होगा। उदाहरण के लिए, आपको निम्न टास्क पूरा करने पर 1 यूनिट डार्क मैटर प्राप्त होगा।

अभ्यास

CodeGym पर, आपको ढेरों अलग-अलग अभ्यास मिलेंगे। मैं यहाँ कुछ प्रमुख अभ्यास प्रकारों को सूचीबद्ध करूंगा।

उदाहरण से कोड कॉपी करें — यह सबसे आसान अभ्यास है। इसे पूरा करने के लिए, आपको नीचे दी गई विंडो में Java कोड लिखना होगा बिलकुल वैसे जैसे ऊपर की विंडो में दिया गया है।

एक प्रोग्राम लिखें — ये कोर्स के सबसे महत्वपूर्ण अभ्यास हैं। ये अपनी जटिलता में बहुत भिन्न हो सकते हैं: छोटे और सरल टास्क से माथापच्ची करने वाले टास्क तक जो वास्तव में आपके दिमाग पर जोर डालेंगे... आप ऐसे किसी भी टास्क से शुरू कर सकते हैं जिस पर "Available" चिह्नित हो। एक टास्क से शुरू करने के लिए टास्क विवरण पर "Open" बटन पर क्लिक करें।

इससे Web IDE खुल जाएगी। पहले टैब में टास्क की शर्तें होती हैं। दूसरे टैब में आप अपना कोड टाइप करते हैं। बाईं ओर आपको प्रोजेक्ट ट्री (इस पर बाद में चर्चा करेंगे) दिखाई देगा।

यह देखने के लिए कि आपने टास्क सफलतापूर्क पूरा कर लिया है आपको "Verify" बटन पर क्लिक करना होगा। यह आपके प्रोग्राम को प्रमाणीकरण के लिए हमारे सर्वर पर भेज देगा और फिर परिणाम दिखाएगा।

अगर आप बिना प्रमाणीकरण के केवल अपना प्रोग्राम चलाना चाहते हैं तो बस "Run" बटन पर क्लिक करें।

अगर आप अनजाने में आरंभिक कोड हटा देते हैं तो आप "Reset" बटन पर क्लिक करके फिर से शुरू कर सकते हैं।

मिनी प्रोजेक्ट बनाएं — ये बहुत रोचक और चुनौतीपूर्ण अभ्यास हैं! एक मिनी-प्रोजेक्ट में आपस में जुड़े हुए छोटे-टास्क की एक श्रृंखला होती है। अंत तक, आप अपना खुद का छोटा प्रोजेक्ट बना चुके होंगे, जैसे एक गेम। लेकिन इससे पहले की आप अपना पहला मिनी-प्रोजेक्ट बना सकें, आपको बहुत कुछ करना होगा। स्तर 20 से पहले आपको अपना पहला मिनी-प्रोजेक्ट दिखाई नहीं देगा।

नर्ड़ ब्रेक — ये सबसे कठिन अभ्यास हैं! मज़ाक कर रहा हूँ! अक्सर, "ब्रेक" में तकनीक-संबंधित एक शानदार वीडियो देखना शामिल होता है। और हाँ, आपको इन अभ्यासों के लिए भी डार्क मैटर प्राप्त होगा।

पश्चलेख: स्तर 3 से शुरू करके, आप इंटीग्रेटेड डेवेलपमेंट एनवायर्नमेंट (IDE) जिसे IntelliJ IDEA कहते हैं का उपयोग करके टास्क पर काम कर सकेंगे। एक पाठ आपको सिखाएगा कि यह कैसे किया जाता है, लेकिन हम आपको इसके बारे में बाद में और ज्यादा बताएंगे।

पाठ और टास्क की स्थितियां

टास्क की निम्न स्थितियां हो सकती हैं। "उपलब्ध" — आगे बढ़ें और इसे पूरा करने का प्रयास करें!

"पूर्ण" — आपने सफलतापूर्वक यह टास्क पूरा कर लिया है और आपने तीन दिनों के भीतर अपना डार्क मैटर एकत्र कर लिया। आप अपने समाधान में सुधार करने के लिए इसे फिर से हल करने का प्रयास कर सकते हैं।

"बंद" — आपने सफलतापूर्वक यह टास्क पूरा कर लिया है और आपने तीन दिनों से पहले अपना डार्क मैटर एकत्र कर लिया। अब आप प्रमाणीकरण के लिए इस टास्क को सबमिट नहीं कर सकते हैं।

"लॉक्ड" — मुझे लगता है कि इसकी व्याख्या करने की आवश्यकता नहीं है। टास्क एक्सेस करने के लिए आपको इससे संबंधित पाठ को अनलॉक करना होगा। और इसके लिए आपको इससे पहले के सभी पाठ अनलॉक करने होंगे।

पाठ की दो संभव स्थितियां होती हैं: "उपलब्ध" और "लॉक्ड"

"लॉक्ड" पाठों की लंबी कतार से पहले का आखिरी "उपलब्ध" पाठ वह पाठ होता है जहाँ आप रुक गए थे। अगर आप पहले "लॉक्ड" पाठ पर क्लिक करते हैं तो इसे अनलॉक करने के लिए आपको कुछ डार्क मैटर का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।