image-ru-00-14

केबिन में एक गुलाबी बालों वाली एक महिला ने प्रवेश किया। अमीगो ने सोचा, मुझे आश्चर्य होगा अगर सभी महिलाओं के बाल इसके जैसे हों

"हाय! मेरा नाम एलेअनोर कैरी है। आप मुझे एली कह सकते हैं। मैं गैलेक्टिक रश की नेविगेटर हूँ"।

"हाय, एली," अमीगो ने कहा।

"मैं आपको पूरी Java लैंग्वेज का सबसे रोचक हिस्सा समझाने वाली हूँ, वेरिएबल्स।"

"मैं सुनने के लिए तैयार हूँ। ये वेरिएबल्स क्या होते हैं?"

"वेरिएबल्स विशेष एंटिटी हैं जो डेटा स्टोर करते हैं। कोई भी डेटा। Java में सभी डेटा वेरिएबल्स में स्टोर किए जाते हैं। सबसे करीबी समानता एक बॉक्स है।"

"क्या एक बॉक्स? किस प्रकार का बॉक्स?"

"कोई भी पुराना बॉक्स मान लीजिए आप एक कागज पर नंबर 13 लिखते हैं और उसे एक बॉक्स में बंद कर देते हैं। अब हम कह सकते हैं कि बॉक्स में वैल्यू 13 स्टोर है।"

"Java में प्रत्येक वेरिएबल के तीन महत्वपूर्ण गुण होते हैं: टाइप, नाम और वैल्यू।"

"क्या आप इनका मतलब स्पष्ट कर सकती हैं?"

"अवश्य हम एक नाम का उपयोग करते हैं ताकि हम एक वेरिएबल को दूसरे वेरिएबल से अलग कर सकें। यह बॉक्स पर मौजूद एक लेबल की तरह है।"

"वेरिएबल की टाइप यह निर्धारित करती है कि इसमें किस प्रकार की वैल्यू/डेटा स्टोर किया जा सकता है। हम जूते के डिब्बे में जूते डालते हैं, साबुन की डिब्बी में साबुन डालते हैं आदि।"

"वैल्यू वेरिएबल में स्टोर विशिष्ट ऑब्जेक्ट, डेटा या जानकारी होती है।"

क्या आप मुझे टाइप के बारे में और बता सकती हैं?"

"अवश्य प्रत्येक Java ऑब्जेक्ट का कोई न कोई टाइप होता है। इन्टिजर (पूर्ण संख्या जैसे 2, 5, 8), फ्रैक्शनल नंबर (भिन्नात्मक संख्या जैसे 1.5, 3.9), टेक्स्ट, बिल्ली, घर आदि।"

"वेरिएबल का भी टाइप होता है। यह केवल वही वैल्यू स्टोर कर सकता है जिसका टाइप भी वही हो जो इसका खुद का टाइप है।

"आप इसे असल जीवन में देख सकते हैं। विभिन्न प्रकार के बॉक्स का उपयोग विभिन्न चीजें स्टोर करने के लिए किया जाता है:"

"एक वेरिएबल बनाने (या डिक्लेअर) करने के लिए हम टाइप के नाम का उपयोग करते हैं: TypeName variableName

"यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं:"

वेरिएबल बनाने के लिए:
पहले उसका टाइप फिर उसका नाम लिखें।
वर्णन
1
int a;
a नाम का int वेरिएबल बनाएं।
2
String s;
s नाम का String वेरिएबल बनाएं।
3
double c;
c नाम का double वेरिएबल बनाएं।

"दो सबसे आम टाइप हैं इन्टिजर (जिन्हें int शब्द का उपयोग करके बनाया जाता है) और टेक्स्ट (जिन्हें String शब्द का उपयोग करके बनाया जाता है)।"

"double क्या होता है?"

"double फ्रैक्शनल या रियल संख्याएं होती हैं।

"आपने कहा वेरिएबल के तीन गुण होते हैं: टाइप, नाम और वैल्यू। लेकिन मुझे दो दिखाई दे रहे हैं। तो मेरा प्रश्न है कि वेरिएबल को वैल्यू कैसे असाइन करें?"

"आइए अपनी बॉक्स समानता पर वापस चलते हैं। कल्पना करें कि आप एक कागज पर संख्या 42 लिखते हैं और इसके चारों ओर एक बॉक्स बना देते हैं। तो अब बॉक्स में वैल्यू होगी 42"

समझ गया।

"हम वेरिएबल्स को वैल्यू असाइन करने के लिए एक विशेष ऑपरेटर (असाइनमेंट) का उपयोग करते हैं। असाइनमेंटएक वेरिएबल की वैल्यू को दूसरे वेरिएबल में कॉपी करता है। यह वैल्यू को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं भेजता है। यह उन्हें कॉपी करता है। डिस्क पर एक फ़ाइल के जैसे। यह ऐसा दिखता है:"

कोड वर्णन
1
i = 3;
वेरिएबल i में 3 असाइन करता है।
2
a = 1;
b = a+1;
वेरिएबल a में 1 असाइन करता है।
वेरिएबल b में 2 असाइन करता है।
3
x = 3;
x = x + 1;
वेरिएबल x में 3 असाइन करता है।
अगली लाइन में, x की वैल्यू में 1 की वृद्धि होती है और यह 4 हो जाएगी

"असाइनमेंट ऑपरेटर लगाने के लिए हम बराबर के चिह्न (=) का उपयोग करते हैं।"

"मैं फिर से बताना चाहुंगी: यह तुलना करने के लिए नहीं है। हम बराबर के चिह्न के दाईं तरफ वाली वैल्यू को बाईं तरफ वाले वेरिएबल में कॉपी कर रहे हैं। तुलना करने के लिए Java में बराबर के दो चिह्न (==) का उपयोग होता है।"

"मैं जानता हूँ कि बिल्ली को वेरिएबल में कैसे रखते हैं यह लगभग एक प्रोग्राम के जैसा है।

"एक बिल्ली कैसे पकड़ें:

1. एक खाली बॉक्स लें।

2. प्रतीक्षा करें।"

"नहीं, अमीगो। आप एक बॉक्स में केवल एक बिल्ली ही रख सकते हैं। मेरा मतलब आप एक वेरिएबल में केवल एक वैल्यू ही असाइन कर सकते हैं"

"मैं समझ गया। क्या आप मुझे वेरिएबल बनाने के और उदाहरण दे सकती हैं?"

"ठीक है। मैं दोहराती हूँ: वेरिएबल बनाने (या डिक्लेअर करने) के लिए आपको ऐसे लिखना होगा «TypeName variableName»।"

कोड व्याख्या
1
String s;
s नाम का एक String वेरिएबल बन गया।
यह वेरिएबल टेक्स्ट स्टोर कर सकता है।
2
int x;
x नाम का एकint वेरिएबल बन गया।
यह वेरिएबल इन्टिजर स्टोर कर सकता है।
3
int a, b, c;
int d;
a, b, cऔर d नाम के int वेरिएबल बन गए।
ये वेरिएबल इन्टिजर स्टोर कर सकते हैं।

"ओह, अब मैं समझ गया!"

"ध्यान रखें कि आप एक ही मेथड में एक ही नाम के दो वेरिएबल नहीं बना सकते हैं।"

क्या अलग-अलग मेथड्स में बना सकते हैं?"

"हाँ, आप ऐसा कर सकते है। यह अलग-अलग घरों में बॉक्स रखने जैसा है।"

"क्या मैं वेरिएबल का कोई भी नाम रख सकता हूँ?"

"लगभग कोई भी। वेरिएबल के नाम में रिक्त स्थान, +,- आदि नहीं हो सकते हैं। वेरिएबल के नाम में केवल अक्षरों और सख्याओं का उपयोग करना बेहतर होगा।"

"याद रखें कि Java केस-सेंज़िटिव है मतलब इसमें छोटे और बड़े अक्षरों को अलग-अलग समझा जाता है। int a और Int a दोनों अलग-अलग हैं।"

"वैसे भी, आप Java में एक ही समय में वेरिएबल बना और उसमें वैल्यू असाइन कर सकते हैं। इससे समय और स्थान की बचत होती है।"

सुगठित कोड समान लेकिन लंबा कोड
1
int a = 5;
int b = 6;
int a;
a = 5;
int b;
b = 6;
2
int c = 7;
int d = c+1;
int c;
c = 7;
int d;
d = c+1;
3
String s = "I'm Amigo";
String s;
s = "I'm Amigo";

"यह तरीका अधिक सुगठित और स्पष्ट है।"

"हम इस प्रकार छोटा कोड लिखते हैं।"

"Java में दो टाइप हैं जिनके बारे में प्रत्येक नौसिखिए को पता होना चाहिए: int (इन्टिजर) और String (टेक्स्ट/स्ट्रिंग)।"

"int टाइप आपको वेरिएबल में नंबर स्टोर करने देते हैं और उन पर जमा, घटा, गुना, भाग आदि आपरेशन करने देते हैं।"

कोड व्याख्या
1
int x = 1;
int y = x*2;
int z = 5*y*y + 2*y + 3;
x बराबर 1
y बराबर 2
z बराबर 20+4+3, जो हुआ 27
2
int a = 5;
int b = 1;
int c = (a-b) * (a+b);
a बराबर 5
b बराबर 1
c बराबर 4*6, जो हुआ 24
3
int a = 64;
int b = a/8;
int c = b/4;
int d = c*3;
a बराबर 64
b बराबर 8
c बराबर 2
d बराबर 6

"समझ गया। क्या प्रोग्रामिंग हमेशा ही इतनी आसान होती है?

"वास्तव में हाँ।"

"बहुत बढ़िया! तो अब आगे क्या है?"

"String टाइप आपको टेक्स्ट की लाइनें स्टोर करने देते हैं जिन्हें 'स्ट्रिंग्स' भी कहते हैं।"

"Java में एक स्ट्रिंग को असाइन करने के लिए आपको टेक्स्ट को कोटेशन चिह्नों के अंदर रखना होगा। यहाँ कुछ उदाहरण दिए गए हैं:"

कोड व्याख्या
1
String s = "Amigo";
s की वैल्यू है "Amigo".
2
String s = "123";
s की वैल्यू है "123".
3
String s = "123 + 456";
s की वैल्यू है "123 + 456".

"समझ गया। यह ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है।"

"यहाँ आपके लिए एक मज़ेदार तथ्य दिया गया है।"

"आप जमा के निशान (+) का उपयोग करके दो स्ट्रिंग्स को जोड़ सकते हैं। इन उदाहरणों को देखें।"

कोड व्याख्या
1
String s = "Amigo" + " is the best";
s की वैल्यू है "Amigo is the best".
2
String s = "";
s में एक खाली स्ट्रिंग है – एक ऐसी स्ट्रिंग जिसमें कुछ भी नहीं होता।
3
int x = 333;
String s = "Amigo" + x;
s की वैल्यू है "Amigo333".

"तो क्या आप नंबर में स्ट्रिंग्स जोड़ सकते हैं?"

"हाँ, लेकिन याद रखें कि जब आप स्ट्रिंग्स और नंबर जोड़ते हैं तो परिणाम हमेशा स्ट्रिंग होता है।"

"मुझे आपके उदाहरण से पता चल गया।"

"अगर आप इतने चतुर हैं तो पता लगाएं कि स्क्रीन पर वेरिएबल कैसे डिस्प्ले कर सकते हैं।"

हम्म। एक वेरिएबल? स्क्रीन पर? मेरे दिमाग में कुछ नहीं आ रहा।"

"वास्तव में यह आसान है। स्क्रीन पर कुछ डिस्प्ले करने के लिए हम System.out.println() कमांड का उपयोग करते हैं और हम जो प्रिंट करना चाहते हैं उसे आर्गुमेंट के रूप में पास करते हैं।"

कोड स्क्रीन की आउटपुट
1
System.out.println("Amigo");
Amigo
2
System.out.println("Ami"+"go");
Amigo
3
String s = "Amigo";
System.out.println(s);
Amigo
4
String s = "Am";
System.out.println(s+"igo");
Amigo

"वाह! इससे सब कुछ और अधिक स्पष्ट हो गया।"

"बहुत बढ़िया। यहाँ आपके लिए तीन और अभ्यास दिए गए हैं।"